Academics
आशीष त्रिपाठी को मिलेगा इस वर्ष का प्रतिष्ठित डॉ.पी. एन. सिंह आलोचना सम्मान

वाराणसी: जीवनोदय शिक्षा समिति द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित डॉ. पी. एन. सिंह आलोचना सम्मान इस वर्ष 23 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रो. आशीष त्रिपाठी, आचार्य, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी को दिया
जायेगा। इसके पूर्व यह सम्मान डॉ. वैभव सिंह, दिल्ली ' को दिया गया था। इस सम्मान की घोषणा करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रो. रामनारायण तिवारी ने बताया कि आशीष त्रिपाठी बहु विद्याधर आचार्य है। कविता, आलोचना और नाटक के क्षेत्र में यह लगातार काम कर रहे हैं। इनका पहला कविता संग्रह ‘एक रंग ठहरा हुआ’ 2010 में प्रकाशित हुआ और लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई स्मृति सम्मान से सम्मानित हुआ। दूसरा कविता संग्रह 'शांति पर्व' 2024 में प्रकाशित हुआ। कविता के साथ ही आलोचना के क्षेत्र में इन्होंने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है। ‘समकालीन हिन्दी रंगमंच और रंगभाषा’ , ‘भक्ति आन्दोलन और तुलसीदास’, ‘हिन्दी नाटकों पर लोक रंग-परम्पराओं का प्रभाव’ पुस्तक के प्रकाशन के बाद इन दिनों रज़ा फेलोशिप के तहत हबीब तनवीर की जीवनी लिखने के साथ ही समकालीन कविता पर लगातार लेखन लिख रहे हैं। आलोचना कार्य के लिए इन्हें 2016 के स्पंदन सम्मान और 2026 के नामवर सिंह सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
