Academics
बाल भारती पब्लिक स्कूल ने सोलन में शुरू की अपनी पहली रेजिडेंशियल शाखा, सत्र 2027–28 के लिए प्रवेश शुरू

सोलन / नई दिल्ली (हमारा मोर्चा ब्यूरो): अपनी 80 साल की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, 'चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी' (CES) ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में बाल भारती पब्लिक स्कूल (BBPS) की पहली रेजिडेंशियल यूनिट शुरू करने की घोषणा की है। शैक्षणिक सत्र 2027–28 से शुरू हो रही यह संस्था सोसाइटी का पहला आवासीय विद्यालय (Residential School) होगी।
बाल भारती से जुड़े परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
स्कूल प्रशासन के अनुसार, नए सत्र में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहाँ आम आवेदकों के लिए प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार अनिवार्य होगा, वहीं बाल भारती से जुड़े परिवारों और विद्यार्थियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश (Preferential Admission) का विशेष प्रावधान रखा गया है।
पहाड़ी वादियों में 20 एकड़ का आधुनिक कैंपस
सोलन की शांत और प्रदूषण मुक्त वादियों में स्थित यह स्कूल 20 एकड़ के विशाल पहाड़ी कैंपस में फैला हुआ है। यहाँ छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित और अलग-अलग आवासीय व्यवस्था की गई है।
15 फरवरी 2027 से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
यह विद्यालय विंटर-बाउंड कैलेंडर (Winter-Bound Calendar) का पालन करेगा, और इसका नया शैक्षणिक सत्र 15 फरवरी 2027 से शुरू होगा। आने वाले समय में यहाँ उच्च कक्षाओं की भी शुरुआत की जाएगी।
बाल भारती सोलन की प्रमुख विशेषताएँ:
- फ्यूचर-रेडी लर्निंग: AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), कोडिंग, रोबोटिक्स, STEM/STEAM शिक्षा और AI-सक्षम LMS प्रणाली द्वारा व्यक्तिगत पढ़ाई।
- 24x7 चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी सुरक्षा, पौष्टिक भोजन और ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल।
