Academics
बीएचयू वाणिज्य संकाय में न्यूज़लेटर विमोचन और वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में एक संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संकाय की दो प्रमुख छात्र इकाइयों—निवेश (आधिकारिक न्यूज़लेटर) और संवाद (वाद-विवाद समिति)—ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत निवेश के चौथे संस्करण का विमोचन तथा संवाद द्वारा आयोजित वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता विचार मंथन का आयोजन किया गया।






कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रोफेसर अजीत कुमार शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए जमुना शुक्ल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. वंदना श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिन्होंने दोनों छात्र संगठनों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
