Total Views: 109

वाराणसी, 27.05.2024। वाराणसी की प्रतिभाशाली स्केटर आश्वी पाठक ने 5वें यूपी ओपन स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक जीतकर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 मई से 26 मई 2024 तक गाजियाबाद में आयोजित की गई थी।

आश्वी ने इस प्रतियोगिता में अपने अद्भुत कौशल और दृढ़ संकल्प के बल पर रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षक अभिषेक और चिकित्सा संस्थान, बीएचयू के रचना शरीर विभाग में आयुर्वेद के डॉक्टर उनके पिता डॉ. आशुतोष पाठक एवं  माता स्मिता पाठक और साथी खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश भर से आए स्केटर्स ने भाग लिया था, और आश्वी ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनकी इस जीत ने न केवल उनके लिए बल्कि उनके प्रदेश के लिए भी एक नई पहचान स्थापित की है।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजन और गुरुओं ने कहा कि हम सभी को बहुत गर्व की अनुभूति है और हम उनके भविष्य की और भी बड़ी सफलताओं की कामना करते हैं।

 

संपर्क 094-158-12548 डॉ आशुतोष पाठक, पिता

Leave A Comment