Health
वनस्पति-विज्ञानी प्रशांत सिंह और उनकी टीम ने गेहूँ के पौधों को रोग से लड़ने में समर्थ बनाने वाला बैक्टीरिया खोजा

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण अध्ययन में दिखाया है कि मिट्टी में पाए जाने वाले लाभकारी बैक्टीरिया गेहूं के पौधों को रोग और आपसी प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न तनाव, दोनों का सामना करने में अधिक सक्षम बना सकते हैं। यह शोध डॉ. प्रशांत सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस शोध में डॉ. प्रशांत सिंह, बंडाना देवी, निधि यादव और नंदिता दुबे शामिल हैं। उनका शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्यू-वन (क्यू-१) वैज्ञानिक पत्रिका ‘फिजियोलॉजिकल एंड मॉलिक्यूलर प्लांट पैथोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है, जिसका प्रकाशन एल्सेवियर, द्वारा किया जाता है। यह अध्ययन बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों और अनेक प्रकार के तनावों के बीच फसलों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
