India
‘एसडी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता’ के छठे सीजन का आगाज़ 14 फरवरी से

अंशू पाठक/हमारा मोर्चा प्रतिनिधि
शाहगढ़, अमेठीः जनपद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर है। अदिति फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 14 फरवरी 2026 से पूरे हीरालाल पाण्डेय, पूरबगांव (शाहगढ़–चंदौकी मार्ग) पर ‘एसडी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता’ के छठे सीजन (सीजन-6) का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से लगातार छठे वर्ष आयोजित हो रही है।
विजेता टीम पर होगी इनामों की बरसात
आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
- विजेता टीम को ₹25,000 नकद
- उपविजेता टीम को ₹11,000 नकद
- मैन ऑफ द सीरीज को ₹5,000 नकद
इसके अतिरिक्त बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर तथा सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए भी आयोजकों द्वारा विशेष उपहारों की व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिता के प्रमुख नियम
प्रतियोगिता को अनुशासित और पेशेवर बनाए रखने के लिए कुछ अहम नियम तय किए गए हैं—
- एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से खेल सकेगा
- मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू रहेगा
