Total Views: 54

चंदौली से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का शिवपुर विधानसभा में व्यापक जनसंपर्क
सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने नुक्कड सभाओं को किया संबोधित
वाराणसी 24 मई। आज लोकसभा क्षेत्र चंदौली से इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने शिवपुर विधानसभा अंतर्गत नेवादा, लखराव, सीवों, सलारपुर, सरसवां, कानूडीह, पिसौर, भवानीपुर, दनियालपुर, सराय तक्की, पयागपुर, पलिया, उंदी, धारी, इंदवार एवं पुआरी खुर्द में जोन, सेक्टर प्रभारियों व क्षेत्रीय नेताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क किया और लोगो से समर्थन मांगा।
दूसरी तरफ चंदौली लोकसभा से सपा प्रत्याशी श्री वीरेन्द्र सिंह के समर्थन में पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सलारपुर, सरायमोहाना एवं शंकरपुर में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता, सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, गरीबों सभी के साथ विश्वासघात किया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। इस सरकार ने महंगाई बढ़ा दी। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिला। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दिया। संविधान से सभी को वोट का अधिकार मिला है। संविधान से शिक्षा, आरक्षण और अन्य अधिकार मिले है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ० रामबालक पटेल, डॉ. रमेश राजभर, संजय मिश्रा, कन्हैया राजभर, मोदी यादव, हर्ष राजभर, बालकिशुन पटेल, लालमन यादव, संजय मौर्या प्रधान, बाला लखेन्द्र राजभर, लालमन राजभर, अक्षय प्रधान बबलू, ओ० पी० पटेल, अखिलेश यादव, शक्ति राजभर, रामधारी यादव, महेंद्र यादव, ज्वाला राजभर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment