Total Views: 100

वाराणसीः संयुक्त किसान मोर्चा ( भारत) ‌किसान जागृति संगठन, ग्राम स्वराज आंदोलन, अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक (क्रान्तिकारी) महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा शीलम झा भारती ने अपने संदेश में कहा आज वाराणसी में लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए महिलाओं के बराबरी, के अधिकार को सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं ने अपनी आवाज को बुलंद किया।
महिला अधिकार सम्मेलन हो रहा है, सम्मेलन का थीम है लोकसभा चुनाव की आहट के बीच 2024 में कहां हैं महिलाएं?
महिलाओं के मुद्दे क्या है? बराबरी सम्मान और रोजगार के सवाल पर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
देश के सभी महिलाओं के संगठन शामिल करने होंगे और सभी महिला नेत्रियों को एकजुट होकर संयुक्त महिला मोर्चा भारत बनाना होगा, यह तभी सम्भव है जब आयोजित करने वाले आयोजकों को पहले अपने राजनैतिक संकीर्ण मानसिकता को त्याग कर नारी शक्ति को सम्मान बराबरी का हक़ देना में कठिनाइयां आ रही है और हमें आधी आबादी को हक छीनने के लिये दुर्गा रुप धारण करना होगा और मल्टी नैशनल कारपोरेट व्यापारिक घरानों के खिलाफ सभी राजनैतिक दलों की महिलाएं को बगावत कर अपनी नस्लों और फसलों सहित आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ नये भारत के निर्माण में नेताजी सुभाष बोस शहीदे आजम भगतसिंह, महात्मा गांधी विनोबा भावे लोकनायक जयप्रकाश नारायण, लोहिया ,आम्बेडकर ,महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद ,स्वामी सहजानंद सरस्वती और सभी शहीद हुए स्वतन्त्रता आन्दोलन के लिए करोड़ों बहनों भाईयों के सपनों का भारत
व्यवस्था परिवर्तन करने से ही सभी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है अभी सिर्फ राजसत्ता बदलने से वही नीतियां और कानून बनेंगे जो मल्टीनेशनल कंपनियों के व्यापारिक घराने चाहते हैं भारत को इस व्यवस्था से मुक्त करने के लिए गांव गांव में जन जागरण अभियान चलाने होंगे
महिलाओं को एकजुट कर संयुक्त महिला मोर्चा बनाने होंगे। ऐसे कार्यक्रमों को अधिक से अधिक करने का आह्वान किया पचास प्रतिशत हिस्सेदारी चुनाव लड़ेंगी लोकसभा विधानसभा हमें यह अपनी-अपनी राजनैतिक पार्टियों में टिकट सुनिश्चित करवाऐं और चुनाव में जीतने की तैयारी के साथ संकल्प लेकर जाएं।
सफलता की शुभकामनाएं।
राजकुमार भारत राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एवं शीलम झा भारती अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ संयुक्त किसान मोर्चा के ऋतुराज भारती, सरोज भारद्वाज,नीलम मिश्रा ,कृष्णा मणी राय, रघुनाथ यादव ,माला चटर्जी,गुरप्रीत कौर ,अनिता सांगवांग ,रीता प्रजापति ,रश्मि पंचाल , सरोज कुमार ,मयंक,शबनम , नूरहसन ,ओम प्रकाश ,शैलेश रही ,मनोज शेरावत , दलजीत मसीह , रामस्वरूप राजवंशी ,अनिल मुखिया ,संतोष गिरी ,माया दशरथ धाड़े, शैलेश विद्यार्थी, शक्तिमान राम गोविंद मोतीलाल राजेश्वर राय, शुभम पांचाल, जसविंदर, लक्ष्मीनिया देवी, रामचंद्र आजाद, चंद्रशेखर यादव, रवि राजपुरोहित, मनप्रीत ढिल्लों, ज्ञान राजभर अन्य सभी साथी।

Leave A Comment