Total Views: 138

गांधी भवन में ‘आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन

एस एस खन्ना कॉलेज की 50 छात्राओं ने की भागीदारी

नई सदी के संकटों का हल गांधी मार्ग से ही संभव – प्रो.हर्ष कुमार

प्रो. संतोष भदौरिया. जो कभी प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य हुआ करते थे।

 

प्रयागराजः इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में एस. एस. खन्ना महिला महाविद्यालय एवं राजकीय अभिलेखगार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।इस आयोजन में एस. एस. खन्ना कॉलेज की लगभग 50 छात्राओं और शिक्षकों ने भागीदारी की।कार्यक्रम के प्रारंभ में राजकीय अभिलेखगार, प्रयागराज द्वारा गांधी के जीवन और विचार लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।इस अवसर पर गांधी जी द्वारा एवं उन पर लिखित विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो.हर्ष कुमार ने गांधी सप्ताह में आयोजित विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि गांधी को जानने के लिए हमें खुद प्रयत्न करना होगा।गांधी हमारे आस- पास हैं।हर समय अलग-अलग चुनौतियां हमारे सामने होती हैं।नई सदी के संकटों का सामना हम गांधी मार्ग पर चलकर ही कर सकते हैं।उसका हल भी इसी रास्ते निकलेगा।

गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो.संतोष भदौरिया ने खन्ना महिला महाविद्यालय से आये शिक्षक और छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘आउटरीच कार्यक्रम’ हमें एक दूसरे को जानने का मौका देते हैं।इसके माध्यम से हम अपने विचार साझा करते हैं।संस्थानों के बीच इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजित होने से व्यक्तित्व निर्माण में मदद मिलती है।गांधी की नई तालीम का केंद्र बिंदु व्यक्तित्व निर्माण था।उनका जोर व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास पर था।व्यक्तिव की निर्मिति की अवधारणा हम नई तालीम में देख सकते हैं।उन्होंने कहा कि गांधी संस्थान इस तरह के कार्यक्रमों का हमेशा स्वागत करेगा।

इस अवसर पर खन्ना महिला महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हरीश कुमार सिंह,डॉ. नेहा राय,डॉ. वनिता मिश्रा,डॉ. अनुराधा सिंह,डॉ. सौम्या कृष्ण,डॉ. रिया मुखर्जी, डॉ.आदित्य त्रिपाठी,डॉ. अंजली मौर्य ने भी छात्राओं को सम्बोधित किया।आउटरीच कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही छात्राओं ने पोस्टर निर्माण, कविता पाठ,गांधी के नाम चिट्ठी लिखकर अपनी अभिव्यक्ति दी।बरगद कला मंच के कलाकारों ने गांधी गीतों और कबीर गायन के माध्यम से कार्यक्रम को संगीतमय बनाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. तोशी आनंद ने किया।इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार और श्री हरिओम कुमार,श्री अशोक वर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शोध छात्र उपस्थित रहे।

Leave A Comment